Dehradun News: रुद्रप्रयाग व्यापार मंडल का विस्तार किया, नई कार्यकारिणी घोषित
देहरादून, अगस्त 5 -- Dehradun News: रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग व्यापार मंडल का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी घोषित की गई। बुधवार को जारी सूची के अनुसार व्यापारियों की सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। नवगठित टीम से व्यापारियों के हित में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई गई है। जिला अध्यक्ष की सहमति के बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बता दें कि नगर में व्यापार मंडल के पूर्व में ही चुनाव हुए थे जिसमें अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, महामंत्री पंवार, कोषाध्यक्ष आशीष पाल पहले ही निर्वाचित हुए थे। जिन्होंने पूर्व में शपथ ग्रहण समारोह के बाद कार्य करना भी शुरू कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.