देहरादून, जुलाई 8 -- Dehradun News: रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि गंगानगर तिमली मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:14 बजे तिमली मोटर मार्ग पर गंगानगर के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से पलट गया। वाहन में दो लोग सवार थे, जो हादसे में सुरक्षित बच गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि दुर्घटना में सवार गणेश 38 वर्ष, पुत्र मसन्तु लाल, निवासी ग्राम फलई तथा महावीर 28 वर्ष, पुत्र दशरथ लाल, निवासी ग्राम क्यूजा कंडारा को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग एवं स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: खड्डे में पलटी कार बाल-बाल बचे चालक व सवार शुक्र रहा कि वाहन पलटने के बावजूद दोनों सवार सुरक्षित रहे और किसी जनहानि की सूचना नह...