Dehradun News: रुद्रप्रयाग में बीमार मांस बिक्री की आशंका पर जांच की मांग
देहरादून, अक्टूबर 12 -- Dehradun News: रुद्रप्रयाग। शहर के नए बस अड्डे क्षेत्र में संचालित मांस की दुकानों पर बीमार भेड़-बकरों और मुर्गों के मांस की बिक्री की आशंका जताए जाने के बाद खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य रोहित डिमरी ने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को शिकायती पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अनियमितता मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में पुनाड़ गदेरे में पशु अपशिष्ट के अनुचित निस्तारण की आशंका भी जताई गई है। उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण की जांच की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.