देहरादून, जुलाई 20 -- Dehradun News: रुद्रप्रयाग। बीते लम्बे समय से पानी के संकट से जूझ रहे जनपद के शिवानंदी गांव के ग्रामीणों ने रेलवे की मवाणा सुरंग में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक गांव में पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की जाती धरना जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के साथ ही रेलवे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि सावन का पहले सोमवार में भगवान के जलाभिषेक के लिए तक पानी नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को सुबह 7 बजे शिवानंदी के सम्पूर्ण ग्रामीण रेलवे की मवाणा टनल पर पहुंच गए। जहां उन्होंने गांव में पानी न आने से आक्रोशित होकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में उन्होंने प्रशासन और रेलवे को पत्र देकर 19 जुलाई तक गांव में पानी की व्यवस्था करने की चेतावनी दी थी क...