Dehradun News: रुद्रप्रयाग का देवरियाताल महोत्सव मेला स्थगित
देहरादून, अगस्त 31 -- Dehradun News: रुद्रप्रयाग। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देवरियाताल में आयोजित किए जाने वाला देवरियाताल महोत्सव मेला समिति द्वारा स्थगित कर दिया गया है। बीते दिन पंच केदार होटल एवं होम स्टे एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य परकण्डी प्रीति पुष्वाण के पति डॉ कैलाश पुष्वाण की सड़क हादसे में मौत के बाद समिति ने यह निर्णय लिया है। देवरियाताल मेला समिति के महामंत्री योगेन्द्र नेगी ने बताया कि देवरिया ताल में हर साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई थी किंतु ऊखीमठ निवासी डॉ कैलाश पुष्वाण के असामयिक निधन से क्षेत्रवासियों के साथ ही मेला समिति ने गहरा दुख व्यक्त किया है। ऐसी दुखद परिस्थितियों में जन्माष्टमी मेले का आयोजन करना उचित न समझते हुए समित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.