Dehradun News: रुड़की में हंगामा करने पर युवक का चालान
देहरादून, अगस्त 25 -- Dehradun News: रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहनपुरा निवासी अजय पर सोमवार रात पड़ोस में हंगामा करने और आसपास के लोगों से अभद्रता करने का आरोप है। बताया गया कि अजय काफी देर तक पड़ोस में हंगामा करता रहा। आसपास के लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि शांति भंग की आशंका में अजय का चालान कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.