देहरादून, सितम्बर 3 -- Dehradun News: रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा रोड पर दो युवकों ने आशीष के साथ मारपीट कर दी। अचानक हुई मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर युवक को आरोपियों के चंगुल से बचाया। लोगों के पहुंचने पर दोनों आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पीड़ित आशीष ने बताया कि वह सुनहरा रोड पर था। इसी दौरान दो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों युवक मौके से भाग निकले। पीड़ित ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है, ताकि मारपीट करने वाले युवकों की पहचान कर...