Dehradun News: रुड़की में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
देहरादून, अगस्त 17 -- Dehradun News: रुड़की। सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम नगर निगम के सभी पार्षदों से संपर्क कर उनके साथ वार्डों में घर-घर पहुंचेगी। इस दौरान किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीन लगवाने के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक अभिभावकों को वैक्सीन के महत्व की जानकारी देकर किशोरियों को इसका लाभ दिलाना है। स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर के गर्ल्स स्कूलों में भी पहुंचेगी। यहां छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर और इससे बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन के बारे में जानकारी दी जाएगी। छात्राओं को जागरूकता संबंधी परिचय दिए जाएंगे, जिन्हें वे अपने घर ले जाकर अभिभावकों तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.