देहरादून, अक्टूबर 9 -- Dehradun News: रुड़की। नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी है। धरने पर बैठे कर्मचारियों और कांग्रेस नेताओं से वार्ता के लिए पहुंची मेयर अनीता अग्रवाल से उनकी तीखी नोकझोक हुई। कर्मचारियों ने कंपनी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उसे हटाने की मांग की। जिसके बाद पांच सदस्यी समिति का गठन कर मेयर और अधिकारियों से वार्ता के लिए तय किया गया। वार्ता के बाद ही हड़ताल खुलेगी या नहीं स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग हैं। इस दौरान सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी,नायब तहसीलदार एवं अन्य पुलिस प्रशाशन के अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Roorki News: वार्ता विफल, शहर से नहीं उठा कूड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...