देहरादून, सितम्बर 14 -- Dehradun News: रुड़की। सोमवार शाम रुड़की में अचानक बारिश शुरू होने से मौसम सुहाना हो गया। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश के बाद राहत मिली। आसमान में बादल छाने और बारिश होने से तापमान में गिरावट महसूस की गई। बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, मौसम में ठंडक आने से सड़कों और बाजारों में भी रौनक नजर आई। यह भी पढ़ें- Roorki News: बारिश से उमसभरी गर्मी से मिली राहत, 6.2 डिग्री लुढ़का पारा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...