Dehradun News: रुड़की में विद्यार्थियों को सिखाया कचरे का पृथक्करण, स्वच्छता का लिया संकल्प
देहरादून, सितम्बर 23 -- Dehradun News: रुड़की। नगर निगम रुड़की की ओर से स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत बुधवार को आशु पब्लिक इंटर कॉलेज में अपशिष्ट पृथक्करण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को कचरे के उचित निस्तारण और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को गीले, सूखे, सेनिटरी और हानिकारक कचरे को अलग-अलग रखने की जानकारी दी गई। साथ ही कचरे के उचित निस्तारण, पुनर्चक्रण और घर एवं विद्यालय में स्वच्छता बनाए रखने के तरीकों के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को समझाया गया कि कचरे को अलग-अलग रखने से उसके निस्तारण और पुनर्चक्रण में आसानी होती है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.