Dehradun News: रुड़की में रेलवे फाटक पर आरओबी न बनने पर लोगों ने दी 10 अक्तूबर को रेल चक्का जाम की चेतावनी
देहरादून, सितम्बर 10 -- Dehradun News: रुड़की। अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति ने ढंडेरा में रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज और भंगेड़ी फाटक पर अंडर पास बनाए जाने की मांग की है। समीति के द्वारा मामले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट के माध्यम से रेल मंत्री, रेल सचिव, मुख्यमंत्री आदि को ज्ञापन भेजा है जिसमें कहा गया है कि अगर दस अक्तूबर पर पुल और अंडर पास का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो रेल का चक्का जाम और उग्र आंदोलन किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला ने कहा कि 1987 से लगातार समिति इसके लिए लड़ाई लड़ती आ रही है लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.