Dehradun News: रुड़की में रामनगर चौक के पास युवक से मारपीट
देहरादून, अगस्त 30 -- Dehradun News: रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर चौक के पास शनिवार रात पनियाला निवासी अमित के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। बताया गया कि किसी बात को लेकर अमित और आरोपियों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पीड़ित अमित की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में जमीन के विवाद में दो भाइयों में मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.