Dehradun News: रुड़की में राज्यमंत्री विनय रोहिल्ला ने सुनी भाजपा पदाधिकारियों की समस्याएं
देहरादून, अगस्त 20 -- Dehradun News: रुड़की। आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला ने भाजपा जिला रुड़की के पदाधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की जनसमस्याएं सुनीं। पदाधिकारियों ने रुड़की में क्षतिग्रस्त सड़कों, भगवानपुर व झबरेड़ा में बंद नालों, कलियर के रामपुर में जलभराव और चाव मंडी में बंद नाले की समस्याएं उठाईं। राज्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने पदाधिकारियों का परिचय कराया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह ने किया। इस मौके पर नवनीत सिंह, सचिन झवरेड़ी, तेजपाल मौर्य, नितिन गोयल, पंकज नंदा, गौरव कौशिक, सुदेश चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.