देहरादून, सितम्बर 21 -- Dehradun News: रुड़की। फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन हरिद्वार के पदाधिकारियों ने 12 सूत्री मांगों को लेकर 21 सितंबर को कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को उनके आवास पर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांगों पर शासनादेश जारी नहीं होने पर नाराजगी जताई। जनपदीय अध्यक्ष सईद अहमद की अध्यक्षता और जनपदीय मंत्री रोहित शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारियों ने कनिष्ठ सहायक पद का ग्रेड वेतन 2800 रुपये करने, प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी पदों का उच्चीकरण और उपनिदेशक (प्रशासन) के लिए 6600 रुपये ग्रेड वेतन के साथ लेवल-11 का पद सृजित करने समेत विभिन्न मांगें उठाईं। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि मिनिस्ट्रियल कर्मियों की मांगों को लेकर प्रांतीय पदाधिकारियों की शासन के साथ कई बार वार्ता हो चुकी है। वार्ता में मांगों पर सहमति बनने...