देहरादून, सितम्बर 13 -- Dehradun News: रुड़की। अलायंस इंटरनेशनल एसोसिएशन नॉर्थ की मल्टीपल मीट शनिवार देर रात स्थानीय होटल में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जिलों के गवर्नर, वाइस गवर्नर और संगठन के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान दस जिलों के गवर्नरों ने अपने-अपने जिलों में किए गए सेवा कार्यों और गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 179 एन की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनीता गुप्ता को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए बेस्ट गवर्नर अवार्ड से सम्मानित किया गया। अवार्ड मिलने पर उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...