देहरादून, जुलाई 15 -- Dehradun News: रुड़की। बुधवार दोपहर बाद रुड़की में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में घने बादल छाने के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। हल्की बारिश के चलते पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। गर्मी और उमस से परेशान लोग घरों से बाहर निकले और राहत महसूस की।पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और अधिक नमी के कारण उमस लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। बूंदाबांदी के बाद बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...