Dehradun News: रुड़की में बच्चों ने किया कविता पाठ, सीखी साहित्य की एबीसीडी
देहरादून, अक्टूबर 1 -- Dehradun News: रुड़की। स्वामी विवेकानंद विद्या भारती इंटर कॉलेज, रुड़की में विद्यार्थियों में साहित्य के प्रति रुचि और सृजनात्मक अभिव्यक्ति विकसित करने के उद्देश्य से सातवीं साहित्यशाला (कविता पाठ) का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नौ से 12 तक के 29 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विभिन्न विषयों पर कविताओं का पाठ कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, प्रकृति, शिक्षा, परिवार, सामाजिक संवेदना और जीवन-मूल्यों से जुड़ी कविताएं प्रस्तुत कीं। कविता पाठ के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति क्षमता का परिचय दिया। उपस्थित साहित्यकारों और अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में सोनिया (क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.