देहरादून, अगस्त 27 -- Dehradun News: रुड़की। गुरुवार सुबह एक बार फिर रुड़की में बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से पिछले दो दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली। हालांकि, जलभराव वाले इलाकों में दोबारा पानी भरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। कई स्थानों पर सड़कें और गलियां पानी से लबालब हो गईं। पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही थी, जिससे लोग गर्मी और उमस से परेशान थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...