Dehradun News: रुड़की में प्रतिबंधित एनालॉग पनीर बनाते पकड़ी गई इकाई, 20 किलो पामोलिन और 30 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर सीज
देहरादून, अक्टूबर 4 -- Dehradun News: रुड़की। दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार रात खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ रुड़की तहसील क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर स्थित पनीर निर्माण इकाई पर छापा मारा। जांच के दौरान यहां उत्तराखंड सरकार की ओर से प्रतिबंधित किए गए एनालॉग पनीर का निर्माण किया जाना पाया गया। टीम ने मौके से करीब दो क्विंटल तैयार पनीर और 20 किलो पामोलिन ऑयल नष्ट कराया, जबकि 30 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर को सीज कर कब्जे में लिया गया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड विनय शंकर पांडेय और जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देश पर तीन अक्तूबर की रात कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नन्हेड़ा अनंतपुर स्थित पनीर निर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.