Dehradun News: रुड़की में पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता
देहरादून, अगस्त 20 -- Dehradun News: रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की एलीट की ओर से शंकरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा तीन से पांच तक के करीब 25 बच्चों ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को कागज पर उकेरा। परियोजना समन्वयक अनिरुद्ध गोयल, अध्यक्ष नीता मित्तल व सचिव रमा गुप्ता ने बच्चों को पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। प्रतियोगिता में माही, जीनत व मानवी ने पुरस्कार जीते। क्लब सदस्यों ने बच्चों को ड्राइंग सामग्री और खाद्य सामग्री भी वितरित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.