देहरादून, सितम्बर 3 -- Dehradun News: रुड़की। शास्त्री नगर स्थित न्यू सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल में 3 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और जन्माष्टमी के महत्व को रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। कार्यक्रम के दौरान अविशा, वैष्णवी, अनाया, स्नेहा, अनवी, लविशा, टिविंकल, अधिराज, आरव, आरूष, संस्कार, अवि, मानवी और आरूषी सहित अन्य बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन जीत लिया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक मधु अरोड़ा और प्रधानाचार्य नवीश अरोड़ा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: कनक किड्स और सर...