Dehradun News: रुड़की में दस हजार रुपये को लेकर दो महिलाओं में मारपीट
देहरादून, सितम्बर 8 -- Dehradun News: रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर में उधार के दस हजार रुपये को लेकर दो महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। मामले में एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोस में रहने वाली महिला से अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है। रामपुर निवासी जमीला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दो माह पहले उसने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को दस हजार रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि अब महिला रुपये लौटाने से इनकार कर रही है। सुशीला देवी के मुताबिक, रकम वापस मांगने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के बाद महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई करने और अपनी उधार दी गई रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.