Dehradun News: रुड़की में तीन दिन बाद उमस भरी गर्मी से मिली राहत, छाए बादल
देहरादून, अगस्त 14 -- Dehradun News: रुड़की। पिछले तीन दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार सुबह कुछ राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहावना हो गया। तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों में रुड़की का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया था, जिससे लोग गर्मी और उमस से बेहाल थे। बादलों के कारण तापमान में कमी आने से लोगों ने राहत महसूस की। मौसम में बदलाव के बाद बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.