Dehradun News: रुड़की में तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
देहरादून, अगस्त 30 -- Dehradun News: रुड़की। कोतवाली रुड़की पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान कृष्ण दामोदर पुत्र सचिन दामोदर, निवासी गोल भट्टा, मिलाप नगर रुड़की के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह आरोपी को सैपर मार्केट के बगल वाले ग्राउंड में शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार रखने और उनका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.