Dehradun News: रुड़की में डेढ़ किलो गांजे के साथ मुजफ्फरनगर का युवक गिरफ्तार
देहरादून, अगस्त 13 -- Dehradun News: रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात गश्त के दौरान एक युवक को डेढ़ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सारिक निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपी के संपर्क में रहने वाले लोगों को भी चिह्नित कर रही है। साथ ही गांजे की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.