Dehradun News: रुड़की में जीआरपी ने भटके आठ वर्षीय मासूम को परिजनों से मिलाया
देहरादून, जुलाई 7 -- Dehradun News: रुड़की। रेलवे स्टेशन रुड़की पर सोमवार की रात आठ वर्षीय बालक आदिल रोता-बिलखता मिला। प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मियों ने बच्चे को सुरक्षित चौकी लाकर उससे पूछताछ की। आदिल ने बताया कि वह रास्ता भटककर रेलवे स्टेशन पहुंच गया है। इसके बाद पुलिस ने जानकारी जुटाकर उसकी मां शकीला, निवासी 158 मिलाप नगर, ढंडेरा, रुड़की से संपर्क किया। परिजनों के चौकी पहुंचने पर आवश्यक सत्यापन के बाद मासूम को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जीआरपी टीम का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.