देहरादून, जुलाई 7 -- Dehradun News: रुड़की। कृष्णा नगर गली नंबर-9 के निवासियों ने मंगलवार को मुख्य नगर आयुक्त गोपाल राम बेनीवाल से मिलकर जलभराव की समस्या से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि बारिश के बाद से गली और घरों के बाहर पानी जमा है, जिसकी निकासी नहीं हो रही। साथ ही नियमित सफाई भी नहीं की जा रही है। जलभराव के कारण क्षेत्र में दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Auraiya News: आवास विकास कॉलोनी की बदहाल व्यवस्था पर फूटा लोगों का गुस्सा, डीएम से लगाई गुहार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...