देहरादून, अगस्त 30 -- Dehradun News: रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा रोड पर शनिवार शाम जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों भाइयों को अलग कराया। जानकारी के अनुसार जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। शनिवार शाम इसी बात को लेकर दोनों आमने-सामने आ गए। आरोप है कि कहासुनी के बाद मारपीट की गई। घटना के बाद राजेंद्र ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Banka News: आपसी विवाद को लेकर सहोदर भाईयों में मारपीट पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...