Dehradun News: रुड़की में चोरी का ई-रिक्शा लेकर स्टेशन पहुंचा युवक, मालिक ने दबोचा
देहरादून, सितम्बर 4 -- Dehradun News: रुड़की। ई-रिक्शा चोरी होने के दो दिन बाद मालिक ने रेलवे स्टेशन के पास चोरी का ई-रिक्शा लेकर खड़े युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गणेशपुर निवासी प्रेम कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो दिन पहले उनका ई-रिक्शा चोरी हो गया था। इसके बाद से वह लगातार ई-रिक्शा की तलाश कर रहे थे। प्रेम कुमार के अनुसार, गुरुवार शाम वह रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे तो एक युवक उनका ई-रिक्शा लेकर खड़ा दिखाई दिया। पहचान होने पर उन्होंने युवक को पकड़ लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। प्रेम कुमार ने बताया कि आरोपी युवक ई-रिक्शा की स्टेपनी पहले ही निकालकर बेच चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और चोरी की घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.