Dehradun News: रुड़की में कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल
देहरादून, अगस्त 14 -- Dehradun News: रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुड़की के रामनगर गली नंबर छह निवासी गोल्डी शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई अमित शर्मा बाइक से जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात चालक ने कार को तेज और लापरवाही से चलाते हुए पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अमित शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.