देहरादून, अक्टूबर 12 -- Dehradun News: रुड़की। कोतवाली रुड़की क्षेत्र के भगेंडी गांव में सोमवार को एक युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। युवक की पहचान आदेश के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...