Dehradun News: रुड़की में उद्योगों की समस्याओं पर अधिकारियों से संवाद
देहरादून, सितम्बर 11 -- Dehradun News: रुड़की। स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से होटल में अर्धवार्षिक उद्योग समीक्षा एवं संवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्यमियों ने सब्सिडी में देरी, पुराने श्रम उपकर के नोटिस और अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने में देरी जैसी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ ने समस्याओं के समाधान में सहयोग का आश्वासन दिया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक उत्तम कुमार तिवारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। ईएसआई अधिकारियों ने बताया कि सिडकुल हरिद्वार में 300 बेड का अस्पताल इस वर्ष के अंत तक शुरू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.