Dehradun News: रुड़की में ई रिक्शा पर कारवाई की मांग, एसपी देहात से मिले व्यापारी
देहरादून, अक्टूबर 13 -- Dehradun News: रुड़की। मेन बाजार में ई रिक्शा और चौपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग को लेकर मेन बाजार के व्यापारी राज्यमंत्री आदेश सैनी के नेतृत्व में एसपी देहात अभय सिंह से मिले। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में बाजार के अंदर रिक्शों की भीड़ के कारण जाम लगता है जिससे आम ग्राहक बाजार आने से कतराता है। उन्होंने कहा कि बाजार में नगर निगम पुल से मच्छी मोहल्ला चौक तक प्रतिबंध लगाया जाए ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके। एसपी देहात ने मामले में कारवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि इसमें व्यापारियों से फीड बैक लेते हुए मौके का निरीक्षण करेंगे और अधिनस्थों के साथ बैठक करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.