देहरादून, जुलाई 17 -- Dehradun News: रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की देर रात ढंडेरा क्षेत्र में आपस में झगड़ा कर रहे दो युवकों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सलमान व शहबाज निवासी धनदेड़ा, रुड़की को पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए चालान किया गया। पुलिस ने दोनों को भविष्य में दोबारा विवाद या कानून-व्यवस्था भंग करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...