देहरादून, सितम्बर 16 -- Dehradun News: रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रामपुर चुंगी के पास बुधवार दोपहर बाइक सवार दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों युवकों ने एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान एक युवक के सिर में चोट लग गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रामपुर चुंगी निवासी नौशाद के अनुसार, बुधवार दोपहर वह किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान रामपुर चुंगी के पास बाइक सवार युवकों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक युवक के सिर में चोट लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया गया कि मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। इसी बीच एक बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया...