देहरादून, सितम्बर 30 -- Dehradun News: रुड़की। बीएसएम पीजी कॉलेज में बुधवार को एनएसएस इकाई ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदु अरोड़ा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवियों ने कॉलेज परिसर से प्लास्टिक, रैपर और कागज एकत्र कर उनका उचित निस्तारण किया। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता कुमारी ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण बीमारियों से बचाव के साथ मन को एकाग्र रखने में सहायक है। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा गुप्ता का भी विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...