Dehradun News: रुड़की के आजाद नगर चौक के पास युवक से मारपीट
देहरादून, सितम्बर 7 -- Dehradun News: रुड़की। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र स्थित आजाद नगर चौक के पास रविवार देर रात बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। सुनहरा निवासी विशाल ने सोमवार सुबह पुलिस को तहरीर देकर दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विशाल ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक उससे रंजिश रखते हैं। इसी रंजिश के चलते रविवार देर रात आजाद नगर चौक के पास दोनों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज भी की। घटना के बाद विशाल ने सोमवार सुबह पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.