Dehradun News: रिश्तेदारी में गए परिवार के घर लाखों की चोरी
देहरादून, जुलाई 11 -- Dehradun News: हरिद्वार। ज्वालापुर के नाहर सिंह एन्क्लेव कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे, अलमारियों के लॉकर तोड़ दिए और नकदी व कीमती आभूषण चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है, जिसमें दो संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने शनिवार को अज्ञात में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक नाहर सिंह एन्क्लेव कॉलोनी, होली गंगेज स्कूल के पीछे, सराय रोड, ज्वालापुर निवासी ऋषभ वर्मा पुत्र गंगा प्रसाद ने शिकायत कर बताया कि शुक्रवार की रात वह परिवार सहित रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर के मुख्य गेट पर ताला लगा था और अंदर सेंटर लॉक भी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.