Dehradun News: रिमझिम बारिश से दून का मौसम सुहावना
देहरादून, अगस्त 1 -- Dehradun News: देहरादून। राजधानी दून में शनिवार दोपहर रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। सुबह से छाए बादलों के बीच शुरू हुई हल्की बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। सड़कों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीताल में बादलों के बीच खिली धूप, मौसम सुहाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.