देहरादून, जुलाई 5 -- Dehradun News: रिंग रोड पर झगड़े के दौरान गोलीबारी में शामिल तीन आरोपी दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। तीनों फायरिंग करने वालों के साथ मौजूद थे। फायरिंग करने के मुख्य आरोपी फरार हैं। सात महीने पहले जिला बिजनौर में शादी समारोह में शुरू हुई रंजिश में शुक्रवार रात यह घटना हुई। जिसमें गोली लगने से दो युवक घायल हो गए थे। एसपी देहात जया बलोनी ने रविवार दोपहर प्रेसवार्ता कर घटना खुलासे की जानकारी दी। बताया कि घटना का मास्टरमाइंड बिजनौर के कीरतपुर का निवासी अक्षय प्रधान है।

घटना की पृष्ठभूमि कुछ समय पहले बिजनौर में एक शादी समारोह के दौरान अक्षय प्रधान का घायल युवक कमेंद्र शर्मा और उसके साथियों से विवाद हो गया था। तब से ही दोनों गुटों में रंजिश चल रही थी। हाल ही में अक्षय प्रधान ने कमेंद्र के गुड़गांव निवासी दोस्त अक्षय को ...