Dehradun News: रास्ता रोककर युवक पर जानलेवा हमला, सात नामजद के खिलाफ मुकदमा
देहरादून, जुलाई 8 -- Dehradun News: पथरी। क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तड़के अस्पताल जा रहे युवक का स्कॉर्पियो से रास्ता रोककर सात लोगों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक के दोनों हाथों, पैर और उंगली की हड्डियां टूट गईं, जबकि होंठ भी फट गया। शोर सुनकर राहगीरों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के बुधवार को सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रामपुर रायघटी, थाना कोतवाली लक्सर निवासी रामकुमार पुत्र तिलकराम ने थाना पथरी में शिकायत कर बताया कि चार जुलाई की सुबह उसका भाई सतीश अपनी बाइक से एक परिचित से मिलने जौलीग्रांट अस्पताल जा रहा था। आरोप है कि धनपुरा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.