Dehradun News: राष्ट्र की असली ताकत केवल भौतिक संसाधनों में नहीं, उसके नागरिकों के चरित्र और कर्तव्यनिष्ठा में : कोश्यारी
देहरादून, अक्टूबर 12 -- Dehradun News: देहरादून। राष्ट्रीय चरित्र निर्माण सम्मान समारोह में युवाओं और समाज में नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जागृत करने पर जोर दिया गया। झाझरा स्थित गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय व सुभारती अस्पताल परिसर में आयोजित समारोह में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पद्मश्री भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी राष्ट्र की असली ताकत केवल भौतिक संसाधनों में नहीं, बल्कि उसके नागरिकों के चरित्र और कर्तव्यनिष्ठा में निहित होती है। विशिष्ट अतिथि, पुनर्नवा वेलनेस रिसॉर्ट के संस्थापक डॉ. आचार्य आशीष सेमवाल ने आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक व मानवीय मूल्यों के समावेश को समय की मांग बताया। यह भी पढ़ें- Vikasnag...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.