देहरादून, सितम्बर 8 -- Dehradun News: हरिद्वार। महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज के सेंटर ऑफ होम साइंस की ओर से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का समापन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इस दौरान पैरेंट गवर्निंग बॉडी के सचिव डॉ. अशोक शास्त्री, महाविद्यालय की सचिव डॉ. वीणा शास्त्री, डायरेक्टर डॉ. अल्पना शर्मा, मुख्य वक्ता डॉ. अलका सिंघल सहित शिक्षिकाएं और जागृति वूमेन कॉन्फ्रेंस समिति, हरिद्वार की सदस्याएं उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता डॉ. अलका सिंघल ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को मधुमेह के कारण, लक्षण, बचाव और निवारण के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने शरीर की आवश्यकता के अनुसार भोजन का चयन करना चाहिए। यह भी पढ़ें- पोषण सप्ताह के समापन पर हर्बल पौधों के बारे में जानकारी दी उन्होंने प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपायो...