Dehradun News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर कराई पांच किमी क्रॉस कंट्री रेस
देहरादून, अगस्त 29 -- Dehradun News: देहरादून। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शिवालिक विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों और युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, फिटनेस, नशामुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। पवेलियन मैदान से सुबह 6:30 बजे शुरू हुई रेस सिल्वर सिटी तिराहे से होते हुए वापस पवेलियन मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अजय कुमार ने झंडा दिखाकर रेस को रवाना किया। पुरुष वर्ग में कार्तिक ठाकुर ने प्रथम, यश तोमर ने द्वितीय और अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में तनुश्री चौहान प्रथम, सानवी भंडारी द्वितीय और नैंसी रावत तृतीय रहीं। विजेताओं को अध्यक्ष ने पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.