देहरादून, अक्टूबर 27 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रपति के आगामी एक एवं दो नवंबर को उत्तराखंड के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंगलवार को डीएम डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। डीएम ने कहा किभ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अलर्ट मोड पर रहें । अफसर अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवा...