देहरादून, अगस्त 22 -- Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता मसूरी वन प्रभाग की रायपुर रेंज, सहस्रधारा, मालदेवता और आसपास के रिहायशी इलाकों में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में हाथियों ने वहां दर्जनों हेक्टेयर धान,मक्का सहित अन्य फसलें खराब कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को नव नियुक्ति डीएफओ डीपी बलूनी खुद रायपुर रेंज पहुंचे और अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली। यह भी पढ़ें- रायपुर व मसूरी रेंज में हाथियों की बढ़ती धमक, फसलों को नुकसानहाथियों के आगमन का विवरण रायपुर रेंजर हरीश गैरोला ने बताया कि हाथी कॉरिडोर से निकलने वाले हाथियों के झुंड सौड़ा सरोली, भोपालपानी, केशरवाला और मालदेवता जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। जिससे किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। मानव-वन्यजीव संघर्ष की आ...