Dehradun News: रामपुर चोई बस्ती में तेज बहाव से रास्ता कटा, स्कूल की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त
देहरादून, अगस्त 29 -- Dehradun News: विकासनगर। देर रात हुई भारी बारिश के बाद रामपुर चोई बस्ती में हालात गंभीर हो गए हैं। बारिश के चलते चोई में तेज बहाव आने से रास्ता कट गया, जिससे क्षेत्र में आवागमन बाधित हो गया है। रास्ता क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तेज पानी के बहाव की चपेट में आने से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कलां की सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सुरक्षा दीवार टूटने से विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान चोई का बहाव काफी तेज हो जाता है, जिससे रास्ते के कटने का खतरा बना रहता है। विद्यालय की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने के बाद बच्चों को भी खतरे के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.