Dehradun News: रामनगर में बारिश से प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे विधायक काऊ
देहरादून, जुलाई 20 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने सोमवार को वार्ड संख्या 63 लाडपुर स्थित रामनगर में भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय नागरिकों का हालचाल जाना तथा उनकी समस्याओं को सुना। विधायक ने बताया कि लगातार बारिश के कारण बरसाती नाले में आए उफान से कई घरों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं तथा अनेक मकानों में दरारें आने से स्थानीय परिवारों में चिंता का माहौल है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने तथा राहत एवं सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: मेयर ने लिया आपदा राहत कार्यों का जायजा, चंदर रोड पर कटान से सड़क को खतरा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.