देहरादून, जुलाई 15 -- Dehradun News: रुड़की। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद रामनगर में जलभराव की गंभीर समस्या को देखते हुए बुधवार को नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान नालों पर किए गए पक्के अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल स्वयं नगर निगम की टीम और पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद रहे। उनकी निगरानी में जेसीबी मशीनों की मदद से नालों पर बने अवैध निर्माण हटाए गए। कार्रवाई देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी एकत्र हो गए। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार नालों पर वर्षों से किए गए पक्के अतिक्रमणों के कारण उनकी नियमित सफाई नहीं हो पा रही थी। कई स्थानों पर नाले ...